Children outside a rural classroom in Bihar
माँ भारती फाउंडेशन

Maa Bharti Foundation

Educated Bharat • Healthy Bharat • Self-Reliant Bharat

A pledge of knowledge, values, service, and nation-building.

माँ भारती फाउंडेशन : एक परिचय

शिक्षित भारत • स्वस्थ भारत • आत्मनिर्भर भारत

"ज्ञान, संस्कार, सेवा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प"

माँ भारती फाउंडेशन, जिसकी स्थापना 9 मार्च 2017 को हुई, एक पंजीकृत सामाजिक संस्था है जो शिक्षा, शोध, स्वास्थ्य, कृषि, खेल, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक विकास के माध्यम से शिक्षित, स्वस्थ, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण के लिए समर्पित है। यह केवल एक सामाजिक संस्था नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक व्यापक जनआंदोलन है। "माँ भारती" नाम भारत माता की उस पवित्र चेतना का प्रतीक है जिसने सहस्राब्दियों से मानवता को ज्ञान, विज्ञान, अध्यात्म, संस्कृति और जीवन मूल्यों का मार्गदर्शन दिया है। बिहार के जहानाबाद से प्रारंभ हुई यह संस्था ग्रामीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, भारतीय ज्ञान परंपरा, जैविक कृषि, स्वास्थ्य जागरूकता, नवाचार तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हुए प्रत्येक नागरिक को सक्षम, संस्कारित, उत्तरदायी और राष्ट्रनिष्ठ बनाने के लिए कार्य कर रही है। "ज्ञान, संस्कार, सेवा और राष्ट्र निर्माण" के मूल मंत्र के साथ माँ भारती फाउंडेशन का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ते हुए विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में सक्रिय योगदान देना है।

About Us

Founded on 9 March 2017, Maa Bharti Foundation is a non-profit organization dedicated to building an educated, healthy, self-reliant, and developed Bharat through education, research, healthcare, agriculture, sports, skill development, women's empowerment, youth leadership, environmental conservation, and social development. More than a social organization, it is a people's movement inspired by the timeless spirit of Bharat Mata, whose rich heritage of knowledge, science, spirituality, culture, and values has guided humanity for centuries. Beginning its journey from Jehanabad, Bihar, the Foundation works to empower rural communities by promoting quality education, preventive healthcare, organic farming, sustainable livelihoods, Bhartiye knowledge systems, and cultural values while fostering innovation and social responsibility. Guided by the motto "Knowledge, Culture, Service and Nation Building," Maa Bharti Foundation believes that true national progress is achieved by creating responsible, ethical, skilled, and compassionate citizens, and is committed to contributing towards the vision of Viksit Bharat 2047 through sustainable community-led development.

हमारा विश्वास

माँ भारती फाउंडेशन का मूल विश्वास है कि किसी भी राष्ट्र का वास्तविक विकास केवल आर्थिक वृद्धि या भौतिक संसाधनों से नहीं होता, बल्कि शिक्षित, संस्कारित, स्वस्थ, आत्मनिर्भर और राष्ट्रनिष्ठ नागरिकों के निर्माण से होता है। यदि समाज का प्रत्येक व्यक्ति ज्ञान, कौशल, नैतिकता और सामाजिक उत्तरदायित्व से संपन्न हो, तो राष्ट्र स्वतः प्रगति के मार्ग पर अग्रसर हो जाता है। इसी विचार को आधार बनाकर शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व, शोध एवं नवाचार, भारतीय ज्ञान परंपरा तथा ग्रामीण विकास के क्षेत्रों में दीर्घकालिक और प्रभावी कार्य करने के लिए संस्था प्रतिबद्ध है।

बिहार की गौरवशाली विरासत

भारत के इतिहास में बिहार का विशेष स्थान रहा है। यह भूमि नालंदा और विक्रमशिला जैसे विश्वविख्यात विश्वविद्यालयों की भूमि रही है, जहाँ विश्व के विभिन्न देशों से विद्यार्थी ज्ञान प्राप्त करने आते थे। भगवान बुद्ध और भगवान महावीर ने इसी भूमि पर अपने विचारों का प्रचार-प्रसार किया। चाणक्य, चंद्रगुप्त मौर्य और सम्राट अशोक जैसे महान राष्ट्रनिर्माताओं ने बिहार की धरती से ही भारत को नई दिशा दी। आधुनिक भारत में महात्मा गांधी का चंपारण सत्याग्रह और लोकनायक जयप्रकाश नारायण का सम्पूर्ण क्रांति आंदोलन भी इसी क्षेत्र से जुड़ा रहा है। संस्था का मानना है कि भारत का पुनर्जागरण गाँवों से प्रारम्भ होगा, इसलिए इसने अपनी कार्ययोजना की शुरुआत जहानाबाद जिले से करने का निर्णय लिया है।

शिक्षा एवं अध्ययन केन्द्र

संस्था गाँवों में अध्ययन केन्द्र स्थापित करेगी, जहाँ विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सहायता, पुस्तकालय, डिजिटल शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं का मार्गदर्शन तथा व्यक्तित्व विकास के अवसर प्रदान किए जाएंगे। इन केन्द्रों का उद्देश्य केवल परीक्षा में सफलता दिलाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में नैतिकता, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना भी होगा।

स्वास्थ्य सेवा — माँ भारती मोबाइल स्वास्थ्य सेवा

ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। इस चुनौती को ध्यान में रखते हुए संस्था "माँ भारती मोबाइल स्वास्थ्य सेवा" प्रारम्भ करने की योजना पर कार्य कर रही है। मोबाइल स्वास्थ्य वैन के माध्यम से डॉक्टर, नर्स, फार्मासिस्ट और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की टीम गाँव-गाँव जाकर रक्तचाप, मधुमेह, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य परीक्षण, पोषण परामर्श, टीकाकरण जागरूकता तथा स्वास्थ्य शिक्षा जैसी सेवाएँ प्रदान करेगी। "स्वस्थ गाँव – सशक्त परिवार" की अवधारणा के माध्यम से ग्रामीण समाज को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है।

जैविक कृषि एवं किसान सशक्तिकरण

कृषि भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। माँ भारती फाउंडेशन जैविक कृषि और किसान सशक्तिकरण को विशेष स्थान देता है। संस्था किसानों को प्राकृतिक और जैविक खेती की ओर प्रेरित करेगी। कृषि विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों और प्रगतिशील किसानों की सहायता से जैविक खेती, वर्मी कम्पोस्ट, प्राकृतिक कीटनाशक, जल संरक्षण, फसल विविधीकरण तथा कृषि उद्यमिता पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। किसानों को सरकारी योजनाओं, बाजार व्यवस्था, मूल्य संवर्धन और कृषि उत्पादों के विपणन से भी जोड़ा जाएगा। इसी उद्देश्य से जहानाबाद जिले में "भारतीय किसान मजदूर विकास संगठन" का गठन किया गया है।

महिला सशक्तिकरण एवं युवा नेतृत्व

महिलाओं के लिए कौशल विकास, डिजिटल साक्षरता, स्वरोजगार, स्वयं सहायता समूह, स्वास्थ्य जागरूकता और नेतृत्व विकास कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे, ताकि उन्हें आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक रूप से सशक्त बनाया जा सके। युवाओं के लिए व्यक्तित्व विकास, कैरियर मार्गदर्शन, नेतृत्व प्रशिक्षण, उद्यमिता विकास, स्वयंसेवा और सामाजिक नवाचार को बढ़ावा दिया जाएगा। संस्था का उद्देश्य युवाओं को समाज और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायी नागरिक के रूप में विकसित करना है।

भारतीय ज्ञान परंपरा एवं भविष्य की योजना

योग, भारतीय दर्शन, इतिहास, संस्कृत, नैतिक शिक्षा तथा भारतीय जीवन मूल्यों पर आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। भविष्य में संस्था जहानाबाद में सफल मॉडल विकसित करने के बाद पूरे बिहार में विस्तार करेगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप एक आदर्श विद्यालय, शिक्षक प्रशिक्षण केन्द्र, कौशल विकास संस्थान तथा शोध एवं नीति अध्ययन केन्द्र की स्थापना का लक्ष्य रखा गया है।

अंततः माँ भारती फाउंडेशन केवल एक NGO नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय विचार, एक सामाजिक आंदोलन और एक दीर्घकालिक संकल्प है। समाज, शिक्षकों, युवाओं, किसानों, महिलाओं, बुद्धिजीवियों और दानदाताओं के सहयोग से यह अभियान बिहार से प्रारम्भ होकर पूरे भारत में विकास और परिवर्तन का एक सशक्त मॉडल बन सकता है।

हमारा संकल्प

"जहानाबाद से प्रारम्भ होकर बिहार और पूरे भारत में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और सामाजिक विकास का एक आदर्श मॉडल स्थापित करना।"

जयंत कुमार
अध्यक्ष
प्रभात कुमार
सचिव

Our Belief

The true development of any nation comes not from economic growth or material resources alone, but from building educated, value-driven, healthy, self-reliant, and nation-devoted citizens. We believe Bharat's renaissance will begin in its villages.

0+
Study Centres
0
Mobile Health Service
0+
Farmers Connected
0+
Villages Reached

Our Focus Areas

Six interconnected pillars through which the Foundation works for an educated, healthy and self-reliant Bharat.

Education

Study centres in villages, libraries, digital education, guidance for competitive exams, and personality development. The goal isn't only exam success, but building morality, leadership, and social responsibility.

Health

Maa Bharti Mobile Health Service: doctors, nurses and health workers reach villages with BP, diabetes, maternal & child check-ups, nutrition counselling and vaccination awareness. "Healthy Village – Empowered Family."

Agriculture

Organic farming and farmer empowerment — vermicompost, natural pesticides, water conservation, crop diversification and agri-entrepreneurship through the Bharatn Farmer-Labourer Development Organization.

Women Empowerment

Skill development, digital literacy, self-employment, self-help groups, health awareness and leadership — making women economically, socially and educationally self-reliant.

Youth Leadership

Personality development, career guidance, leadership training, entrepreneurship and social innovation — developing responsible, nation-devoted citizens.

Bhartiye Knowledge System

Connecting the new generation with cultural roots through yoga, Bharatn philosophy, history, Sanskrit and ethical education — blending modern science with Bharat's knowledge heritage.

Our Inspiration — The Glorious Heritage of Bihar

This land is home to world-renowned universities like Nalanda and Vikramshila. Lord Buddha and Lord Mahavira spread their teachings here. Nation-builders like Chanakya, Chandragupta Maurya and Emperor Ashoka gave Bharat new direction from the soil of Bihar. Mahatma Gandhi's Champaran Satyagraha and Lok Nayak Jayaprakash Narayan's Total Revolution are also rooted in this region.

01

Nalanda

World-renowned ancient university — a global seat of learning.

02

Vikramshila

Great Buddhist university that shaped Asia's intellectual life.

03

Lord Buddha

Spread teachings of compassion and the middle path from this land.

04

Lord Mahavira

Propagated Ahimsa, truth and the philosophy of Jainism.

05

Chanakya

Architect of statecraft, economics and the Mauryan empire.

06

Champaran Satyagraha

Mahatma Gandhi's first non-violent movement in Bharat.

07

Jayaprakash Narayan

Lok Nayak — leader of the Total Revolution movement.

The Road Ahead

After developing successful models of study centres, health services, and farmer organizations in Jehanabad district, the Foundation will expand across Bihar. In line with the National Education Policy 2020, it aims to establish a model vidyalaya, a teacher-training centre, a skill-development institute, and a research & policy study centre.

1
Model Vidyalaya
Step 1 of the Foundation's long-term institutional roadmap.
2
Teacher-Training Centre
Step 2 of the Foundation's long-term institutional roadmap.
3
Skill-Development Institute
Step 3 of the Foundation's long-term institutional roadmap.
4
Research Centre
Step 4 of the Foundation's long-term institutional roadmap.
OUR PLEDGE

"To establish — starting from Jehanabad and reaching across Bihar and all of Bharat — an ideal model of education, health, agriculture and social development."

Join the Movement / Support Us

Events

Photos and videos from our community events, drives and awareness programs will appear here.

13 जून 2026

साइकिल रेस प्रतियोगिता

📍 बंधुगंज, जहानाबाद

"माँ भारती फाउंडेशन" के तत्वावधान में 13 जून 2026 को प्रातः 8:00 बजे से खेल ग्राउंड बंधुगंज, जहानाबाद में स्लो साइकिल टेस्ट प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री गोपाल जी के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जो माँ भारती फाउंडेशन, जहानाबाद जिला के संयोजन का दायित्व निभा रहे हैं। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में धैर्य, संतुलन, एकाग्रता, अनुशासन तथा खेल भावना का विकास करना था। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से कार्यक्रम को सफल बनाया।

साइकिल रेस प्रतियोगिता — तस्वीर 1
साइकिल रेस प्रतियोगिता — तस्वीर 2
साइकिल रेस प्रतियोगिता — तस्वीर 3
साइकिल रेस प्रतियोगिता — तस्वीर 4

कार्यक्रम की झलकियाँ — वीडियो

18 जून 2026

माँ भारती फाउंडेशन द्वारा किसानों के लिए मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन

📍 छोटकी अकौना ग्राम, प्रखंड मोदनगंज, जिला जेहानाबाद (बिहार)

दिनांक 18 जून 2026 को माँ भारती फाउंडेशन के अध्यक्ष के सानिध्य में मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन छोटकी अकौना ग्राम, प्रखंड मोदनगंज, जिला जहानाबाद (बिहार) में किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि, प्राकृतिक एवं जैविक खेती को प्रोत्साहन देना तथा आत्मनिर्भर कृषि को सशक्त बनाना था। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को मधुमक्खी पालन की आधुनिक तकनीकों, वैज्ञानिक ढंग से छत्तों के प्रबंधन, शहद उत्पादन, मधुमक्खियों की देखभाल, रोग एवं कीट नियंत्रण तथा शहद एवं अन्य मधुमक्खी उत्पादों के विपणन से संबंधित व्यावहारिक एवं तकनीकी जानकारी प्रदान की गई। साथ ही, विशेषज्ञों ने मधुमक्खी पालन को कृषि के साथ जोड़कर अतिरिक्त आय अर्जित करने के प्रभावी उपायों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में बताया गया कि मधुमक्खी पालन न केवल किसानों के लिए आय का एक सशक्त माध्यम है, बल्कि फसलों में परागण (Pollination) की प्रक्रिया को बढ़ाकर कृषि उत्पादन एवं गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय वृद्धि करता है। इसके अतिरिक्त यह जैव विविधता के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन तथा सतत कृषि विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है।

प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में स्थानीय किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा मधुमक्खी पालन को एक लाभकारी स्वरोज़गार एवं सहायक कृषि व्यवसाय के रूप में अपनाने में गहरी रुचि दिखाई। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने विशेषज्ञों से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया तथा आधुनिक तकनीकों को व्यवहार में अपनाने का संकल्प लिया। माँ भारती फाउंडेशन का उद्देश्य किसानों को आधुनिक ज्ञान, कौशल एवं तकनीकी सहयोग प्रदान कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त, आत्मनिर्भर एवं नवाचार आधारित कृषि की ओर अग्रसर करना है। इसी संकल्प के साथ फाउंडेशन भविष्य में भी किसानों के हित में ऐसे प्रशिक्षण, जागरूकता एवं कौशल विकास कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन करता रहेगा, जिससे ग्रामीण आजीविका सुदृढ़ हो तथा भारत का कृषि क्षेत्र और अधिक समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बन सके।

मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण — तस्वीर 1
मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण — तस्वीर 2
मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण — तस्वीर 3
मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण — तस्वीर 4
मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण — तस्वीर 5
15 जुलाई 2026

किसान जागरूकता अभियान

📍 गंधार कृषि विज्ञान केन्द्र, जेहानाबाद (बिहार)

माँ भारती फाउंडेशन एवं गंधार कृषि विज्ञान केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में 15 जुलाई 2026 को जहानाबाद, बिहार में "किसान जागरूकता अभियान" का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य किसानों को सरकारी कृषि योजनाओं, वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती, आधुनिक कृषि तकनीकों तथा डिजिटल सेवाओं, विशेष रूप से किसान सारथी ऐप एवं आईसीएआर–सीएसआर कॉन्क्लेव 2026 के ऑनलाइन मतदान के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में किसानों, युवाओं एवं महिला प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कृषि विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। माँ भारती फाउंडेशन किसानों के सामाजिक, आर्थिक एवं तकनीकी सशक्तिकरण के लिए ऐसे जन-जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

किसान जागरूकता अभियान — तस्वीर 1
किसान जागरूकता अभियान — तस्वीर 2
किसान जागरूकता अभियान — तस्वीर 3
किसान जागरूकता अभियान — तस्वीर 4

Trustees

Distinguished members guiding the Foundation.

Jayant Kumar portrait
Jayant Kumar
President

Jayant Kumar is a dedicated social worker and a former CRPF officer. After serving the nation from 1995 to 2016, he took voluntary retirement to dedicate his life to the service of society. Currently, as the President of 'Maa Bharti Foundation,' he is actively working for social upliftment, focusing on education, sports, agriculture, and community development.

His participation in the 2020 Ghosi assembly election in Jehanabad earned him immense love and support from the people, which has further strengthened his resolve to serve them. Today, he is working with full dedication to empower farmers and boost their economic growth, ensuring that every section of society gets an opportunity to move forward.

Prabhat Kumar portrait
Prabhat Kumar
Founder – Maa Bharti Foundation

Mr. Prabhat Kumar is a Research Scholar at Magadh University, Bodh Gaya. He has an excellent academic background, particularly in the field of Political Science. Hailing from Jehanabad, Bihar, he completed his graduation and post-graduation from Patna University.

With nearly 15 years of experience working with various national-level social organizations, Mr. Kumar has been actively engaged in community development and social welfare initiatives. His extensive involvement in social service has enabled him to understand the challenges faced by marginalized and underserved communities. In recent years, he has also ventured into the business sector, where he has achieved notable success. Inspired by his professional experience and deep commitment to social causes, Mr. Kumar founded the Maa Bharti Foundation with a vision to contribute meaningfully to society and foster sustainable development.

Maa Bharti Foundation is a social impact organization dedicated to bringing positive change through education, scientific literacy, healthcare, agricultural innovation, cottage industries, women's empowerment, and inclusive development. Under the leadership of Mr. Prabhat Kumar, the Foundation is committed to bridging the gap between knowledge and accessibility. Through community participation, data-driven programs, and sustainable initiatives, it strives to empower underserved communities and build a more equitable and prosperous society.

Dr. Vikash Kumar portrait
Dr. Vikash Kumar
Co-Founder – Maa Bharti Foundation

Dr. Vikash Kumar is an Assistant Professor at a Central University in Bharat. He earned his Ph.D. in Statistics from North-Eastern Hill University (NEHU), Shillong, and has maintained an outstanding academic record throughout his educational and professional career. Dr. Kumar has made significant contributions to the field of statistics through his extensive research work. He has published numerous research papers in reputed national and international journals and has actively participated in several national and international conferences, where he has delivered lectures and presented research papers on statistics and social issues.

Apart from his academic and research engagements, Dr. Kumar is deeply involved in social and educational activities. He possesses rich experience in the field of teaching and social service and has been actively working towards the promotion of education and community development. He is also the Co-Founder of the Maa Bharti Foundation, an organization dedicated to social upliftment, educational advancement, and community welfare.

His academic interests include Statistics, Demography, research methodology, and the application of statistical techniques in social and developmental studies.

Board Members

The people supporting our governance.

Gopal Jee portrait
Gopal Jee
Board Member
Neeraj Ranjan portrait
Neeraj Ranjan
Board Member
Anurag Kumar portrait
Anurag Kumar
Board Member

Contact

We'd love to hear from you.

Address
Mokam Bigha, Atiyama, Jehanabad – 804432, Bihar, Bharat

Send us a message